सत्संग घर के किचन में घुसा भालू

डलहौजी के बकरोटा में स्थित परमधाम सत्संग घर में घुसा भालू किचन का किया पूरा मुआयना और सामान की कर गया तोड़-फोड़  पर्यटन स्थल डलहौजी में एक हैर...

सत्संग घर के किचन में घुसा भालू

सत्संग घर के किचन में घुसा भालू

डलहौजी के बकरोटा में स्थित परमधाम सत्संग घर में घुसा भालू किचन का किया पूरा मुआयना और सामान की कर गया तोड़-फोड़ 

पर्यटन स्थल डलहौजी में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां एक भालू सत्संग घर के किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। डलहौजी के बकरोटा में स्थित परमधाम सत्संग घर में घुसा भालू किचन का पूरा मुआयना करता हुआ सामान तोड़-फोड़ कर गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना उसे भालू के गुस्से का शिकार होना पड़ता। इसके अलावा भालू ने बकरोटा के एक अन्य घर का भी दरवाजा तोड़कर घुसकर सामान तहस-नहस कर दिया। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग को सूचित किया है, ताकि ऐसे खतरनाक हमलों को रोका जा सके।