पेयजल लाइन फटने से सलूणी के जुआंस गांव में मची अफरा-तफरी

6:30 बजे तक पेयजल लाइन की लीकेज की मरम्मत कर ग्रामीणों को मिली राहत  संघनी से सलूणी के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन बुधवार शाम को जुआंस गांव में सड़...

पेयजल लाइन फटने से सलूणी के जुआंस गांव में मची अफरा-तफरी

पेयजल लाइन फटने से सलूणी के जुआंस गांव में मची अफरा-तफरी

6:30 बजे तक पेयजल लाइन की लीकेज की मरम्मत कर ग्रामीणों को मिली राहत 

संघनी से सलूणी के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन बुधवार शाम को जुआंस गांव में सड़क के बीचोबीच फट गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब पेयजल लाइन फटी और पानी की गगनचुंबी बौछारें घरों की ओर गिरने लगीं। गांव में 100 परिवार रहते हैं, जिनके मकानों में पानी के गिरने से लोग घबराकर बाहर खुली जगहों पर दौड़ गए। ग्रामीणों ने तुरंत जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और बिजली और पानी की लाइनों को बंद करवाया। 6:30 बजे तक पेयजल लाइन की लीकेज की मरम्मत कर दी गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

संघनी से सलूणी के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन पहले भी गग्गल के पास फटने से लोगों के घरों और दुकानों में भर गया था पानी 

गांववासियों ने बताया कि पहले भी यह पेयजल लाइन गग्गल के पास फटी थी, जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया था। अब जुआंस गांव में फिर से लाइन फटने से खतरा पैदा हो गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते जल शक्ति विभाग ने पेयजल लाइन को बंद नहीं करवाया होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामवासियों का कहना है कि पेयजल लाइन बिछाने में लापरवाही बरती गई है, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता शौरभ ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी की आपूर्ति को बंद करवाया। पेयजल लाइन की लीकेज की मरम्मत कर दी गई है और समस्या का समाधान कर दिया गया है।