उपमंडल चुराह के तहत गांव झज्जाकोठी में वीरवार को लगी आग से दो दुकानों में फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से प्रभावितों को 10 लाख के क...
झज्जाकोठी में दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख रुपये का नुकसान
उपमंडल चुराह के तहत गांव झज्जाकोठी में वीरवार को लगी आग से दो दुकानों में फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से प्रभावितों को 10 लाख के करीब नुकसान का आकलन है। आग अजय कुमार और शेर सिंह निवासी गांव ननोड़ी की दुकानों में लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।