हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद शाखा डलहौजी तथा भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डलहौजी कैंट स्थित शहीद स्मारक पर 27वां कारगिल विज...
डलहौजी में वीर जवानों को शत-शत नमन
हिमोत्कर्ष साहित्य एवं जनकल्याण परिषद शाखा डलहौजी तथा भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डलहौजी कैंट स्थित शहीद स्मारक पर 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्नल सुधीर धनखड ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर कर्नल सुधीर धनखड के साथ तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान, वायु सेना के द्मलाइट लेद्मिटनेंट आशीष शुक्ला, भारतीय थल सेना एवं वायु सेना के अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, हिमोत्कर्ष संस्था की महासचिव जगदीप कौर, बलदेव खोसला सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यातिथि कर्नल सुधीर धनखड ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस उन वीर शहीदों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जब देशवासी सेना के बलिदानों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं तो इससे देश की रक्षा में जुटे जवानों का मनोबल और अधिक मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना का प्रभावशाली द्बदर्शन किया। इससे पहले हिमोत्कर्ष संस्था की महासचिव जगदीप कौर के नेतृत्व में डलहौजी बस अड्डे से शहीद स्मारक तक विजय रैली निकाली गई। रैली में हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, सेवानिवृा कर्नल कपिला, ऋषभ घई, निशा महाजन सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों और गणमान्य लोगों ने
हिस्सा लिया।