हमीरपुर। सदर थाना के खास बात यह है कि इस वारदात में घर के ताले को तोड़ा नहीं गया, बल्कि चाबी से खोला गया है। चाबी को बिजली मीटर के पास रखा था, यह...
बिजली मीटर के पास रखी चाबी ने दिया झटका, घर से गहने और नकदी चाेरी
हमीरपुर। सदर थाना के खास बात यह है कि इस वारदात में घर के ताले को तोड़ा नहीं गया, बल्कि चाबी से खोला गया है। चाबी को बिजली मीटर के पास रखा था, यही चूक घर के मालिक को भारी पड़ गई। मामले में किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति की संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही है। तहत वुमाणा गांव में चोरी की एक वारदात सामने आई है। शातिरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने के गहनों के साथ करीब 60 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शिकायतकर्ता जोगिंद्र सिंह एक निजी बस का चालक है। वह दो दिन के लिए बस लेकर शिमला गया था। इस दौरान सूने घर का फायदा उठाकर शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया।
जब वह वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला और गहने व नकदी गायब थी। जोगिंद्र ने बताया कि सोने का टिक्का, सोने की अगूंठी सहित अन्य गहनों के साथ-साथ 60,000 रुपये गायब हैं। वहीं, 700 रुपये शगुन के लिफाफों में थे, वह भी चोर ले गए हैं।
जोगिंद्र सिंह का लड़का बद्दी में और लड़की दुबई में नौकरी करती है। पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
सोने के गहनों और नकदी की चोरी संंबंधी शिकायत मिली है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।