धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग का मजा लेने गया था शख्स, उड़ते समय कर दी एक चूक जो बन गई जिंदगी की सबसे बड़ी मिस्टेक

हिमाचल प्रदेश के इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। अहमदाबाद का एक टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग करते समय नीचे गिर गया, जिससे उसकी...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग का मजा लेने गया था शख्स, उड़ते समय कर दी एक चूक जो बन गई जिंदगी की सबसे बड़ी मिस्टेक

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग का मजा लेने गया था शख्स, उड़ते समय कर दी एक चूक जो बन गई जिंदगी की सबसे बड़ी मिस्टेक

हिमाचल प्रदेश के इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। अहमदाबाद का एक टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग करते समय नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। टेक-ऑफ के समय पैराग्लाइडर ऊपर नहीं उठ पाया और सीधा पहाड़ी से नीचे जा गिरा।
लोगों को पहाड़ों में एडवेंचर करने का बहुत शौक होता है, लेकिन यही शौक कभी-कभी उन पर भारी भी पड़ जाता है। जरा-सी लापरवाही लोगों की जान ले लेती है। ऐसे में किसी भी एडवेंचर में उतरने से पहले अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत जरूरी होता है।

खासकर, जब लोग पहाड़ों पर पैराग्लाइडिंग करते हैं, तो बिना किसी प्रोफेशनल गाइड और सेफ्टी के कहीं से भी छलांग लगाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश में एडवेंचर करने आए एक टूरिस्ट के साथ हुआ, जो इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग करने आया था। लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसके जीवन का आखिरी एडवेंचर साबित होगा।