सुरंगानी में एनएचपीसी कॉलोनी में भीषण अग्निकांड, खाली बिल्डिंग जलकर राख

सुरंगानी क्षेत्र में हथनी स्थित एनएचपीसी कॉलोनी में रविवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। कॉलोनी में खाली पड़ी एक बिल्डिंग में आग भड़क उठी और देख...

सुरंगानी में एनएचपीसी कॉलोनी में भीषण अग्निकांड, खाली बिल्डिंग जलकर राख

सुरंगानी में एनएचपीसी कॉलोनी में भीषण अग्निकांड, खाली बिल्डिंग जलकर राख

सुरंगानी क्षेत्र में हथनी स्थित एनएचपीसी कॉलोनी में रविवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। कॉलोनी में खाली पड़ी एक बिल्डिंग में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी इमारत धू-धू कर जल गई। आग लगने के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में फिलहाल कोई भी परिवार निवास नहीं कर रहा था, इसलिए इस आग में किसी प्रकार की मानव हानि नहीं हुई। हालांकि, घटना की तीव्रता और आग का तेजी से फैलना चिंता का विषय बना हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक बिल्डिंग पूरी तरह जल चुकी थी।

स्थानीय लोग आग लगने के कारणों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब कॉलोनी में कोई निवासी नहीं था तो आग अपने आप कैसे लगी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लगती और इसके पीछे किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती है।
यहां यह भी याद दिलाया जा रहा है कि कुछ वर्ष पूर्व भी सुरंगानी कॉलोनियों में भयंकर अग्निकांड हुए थे, जिनमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। तब भी आग लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
एनएचपीसी के सीनियर सुपरवाइज फायर एंड सेफ्टी अधिकारी मदन ने कहा है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। स्थानीय लोगों की मांग है कि खाली बिल्डिंगों की नियमित निगरानी और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।