करंगड नाग देवता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

करंगड नाग देवता मंदिर में पारंपरिक जातर मेला धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जातर मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने नाग देवता के पावन दरबार...

करंगड नाग देवता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

करंगड नाग देवता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

करंगड नाग देवता मंदिर में पारंपरिक जातर मेला धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जातर मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने नाग देवता के पावन दरबार में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। करंगड नाग देवता के चेला तिलक सिंह ने बताया कि यह पवित्र जातर प्रत्येक वर्ष श्रावण मासको पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि करंगड नाग देवता मंदिर जिला चंबा का एक अत्यंत प्राचीन, सुप्रसिद्ध एवं मान्यता प्राप्त देवस्थल है। जहां श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। लोक विश्वास है कि नाग देवता अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण कर उन्हें सुख, समृद्धि एवं संरक्षण का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां अपनी हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। सांझ पहर मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सरू चंबा की मीडिया समन्वयक डा. कविता बिजलवान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर समिति ने मुख्यातिथि को पारंपरिक शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश सिंह बिजलवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय कुठेड की छात्राओं ने हिमाचली लोक संस्कृति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह की भरपूर सराहना प्राप्त की। इसके अलावा जिला चंबा की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पुष्पा कुमारी ने अपनी मधुर एवं लोकधुनों से सजी प्रस्तुतियों के माध्यम से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोरकर दिया।