भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी स्थित वर्षाशालिका के समीप पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति को 512 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह कपड़ों के बंडल में...
कपड़ों के बंडल में चरस छिपाकर ले जा रहा पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी स्थित वर्षाशालिका के समीप पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति को 512 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह कपड़ों के बंडल में चरस छिपाकर ले जा रह था। आरोपी की पहचान तरसेम (22) निवासी तिब्बर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम सोमवार देर शाम भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गश्त पर थी। इस दौरान आरोपी तरसेम दाड़वी से हाईवे पर स्थित वर्षाशालिका के समीप अपने कंधे पर सफेद कपड़ों का बंडल लेकर पहुंचा। पुलिस दल को देखकर वह डर गया और कपड़े का बंडल हाईवे के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने शक के आधार पर फेंके गए कपड़ों के बंडल की जांच की तो उसमें चरस मिली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर चरस जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।