पठानकोट एनएच पर बनीखेत के समीप एनएच कार्यालय के निचले हिस्से और वैली में लाहड़ के समीप पिछली बरसात के दौरान हुए भूस्खलन की रोकथाम के कार्य पर करीब 82...
लाहड़ में 82 लाख से लगाया जाएगा डंगा
पठानकोट एनएच पर बनीखेत के समीप एनएच कार्यालय के निचले हिस्से और वैली में लाहड़ के समीप पिछली बरसात के दौरान हुए भूस्खलन की रोकथाम के कार्य पर करीब 82 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। एनएच प्रबंधन ने टैंडर प्रक्रिया निपटाने के बाद ठेकेदारों को कार्य अवार्ड कर दिया है। इसके साथ ही ठेकेदारों को एक सप्ताह के भीतर काम आरंभ करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछली बरसात के दौरान एनएच कार्यालय के निचले हिस्से में भूस्ख्लन का दौर आरंभ हो गया था। इसके एनएच कार्यालय व लोक निर्माण विभाग का आवासीय परिसर खतरे की जद में आ गया था। इस संभावित खतरे को देखते हुए एनएच प्रबंधन की ओर से भूस्खलन संभावित जगह पर पीसीसी डंगे की सुरक्षा दीवार लगाने का एस्टीमेट तैयार करके मंजूरी को भेजा गया। इस एस्टीमेट को मंजूरी मिलते ही एनएच प्रबंधन की ओर से टैंडर प्रक्रिया निपटाकर ठेकेदार को काम का जिम्मा सौंप दिया है। इसके साथ ही वैली के लाहड़ में बरसात के दिनों में एनएच को हुए नुकसान की भरमौर के लिए भी साठ लाख रुपए से काम अवार्ड किया गया है।
एनएच मंडल के सहायक अभियंता ईं प्रमोद शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण एनएच में दो जगह भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कुल 82 लाख रूपए के दो कार्य ठेकेदारों का अवार्ड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही निर्धारित अवधि में काम समाप्त करने को भी कहा गया है।