नाले में आ गया मिट्टी और पत्थरों का सैलाब, चपेट में आई कार, एक घंटा थप रहा यातायात

  भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भारी बारिश के कारण सरेंई में एक घंटा यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। वीरवार को दोपहर बाद अचानक बारिश होने से सरेंई...

नाले में आ गया मिट्टी और पत्थरों का सैलाब, चपेट में आई कार, एक घंटा थप रहा यातायात

नाले में आ गया मिट्टी और पत्थरों का सैलाब, चपेट में आई कार, एक घंटा थप रहा यातायात

 

भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भारी बारिश के कारण सरेंई में एक घंटा यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। वीरवार को दोपहर बाद अचानक बारिश होने से सरेंई नाला में मिट्टी का सैलाब हो गया।
सड़क मलबे से भर गई। एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। यह कार सड़क के किनारे खड़ी थी। इसमें कोई भी सवार नहीं था।
गनीमत यह भी रही कि कोई राहगीर मलबे की चपेट में नहीं आया। अन्यथा जान-माल का नुकसान हो सकता था। बारिश थमने के बाद जेसीबी के जरिये एनएच को बहाल किया गया। तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बरसात शुरू होने से पहले इतनी भयंकर बारिश देख लोग डर गए। एनएच पर फंसे वाहन चालकों में संजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, चैन लाल, देसराज, सुनील कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि नाले में अचानक पानी के साथ मिट्टी और पत्थर भारी मात्रा में आ गए। यह सारा मलबा शायद सड़क कटिंग का हो सकता है। इसकी प्रशासन को जांच करनी चाहिए। उधर, एनएच के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरेंई में जहां यातायात बाधित हुआ था, उसे बहाल करवा दिया गया।