मवेशियों को चराने जंगल गए युवक को भालू ने किया लहूलुहान

टिकरी गांव के जंगल में मवेशियों को चराने गए युवक को भालू ने लहूलुहान कर दिया। घायल 32 वर्षीय कर्मो कुमार पुत्र जाहफर निवासी टिकरी को नागरिक अस्पताल डल...

मवेशियों को चराने जंगल गए युवक को भालू ने किया लहूलुहान

मवेशियों को चराने जंगल गए युवक को भालू ने किया लहूलुहान

टिकरी गांव के जंगल में मवेशियों को चराने गए युवक को भालू ने लहूलुहान कर दिया। घायल 32 वर्षीय कर्मो कुमार पुत्र जाहफर निवासी टिकरी को नागरिक अस्पताल डलहौजी से चंबा रेफर किया गया है। हमले में उन्हें गंभीर चोट लगी है। उनके साथ दो अन्य युवक भी मवेशियों को चराने गए थे। जब वे भालू के चंगुल से कर्माे को बचाने के लिए पहुंचे तो भालू भाग गया। उन्होंने इस घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि भालू के हमले में घायल युवक का उपचार चल रहा है।