हिमाचल के धर्मपुर का युवा फौजी जवान चिट्टे संग गिरफ्तार, पिता पुलिस में रहे हैं, बेफिक्र होकर हाईवे पर निकला था

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर का रहने वाला 30 साल का फौजी जवान 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुआ है. जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस ने मंडी-...

हिमाचल के धर्मपुर का युवा फौजी जवान चिट्टे संग गिरफ्तार, पिता पुलिस में रहे हैं, बेफिक्र होकर हाईवे पर निकला था

हिमाचल के धर्मपुर का युवा फौजी जवान चिट्टे संग गिरफ्तार, पिता पुलिस में रहे हैं, बेफिक्र होकर हाईवे पर निकला था

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर का रहने वाला 30 साल का फौजी जवान 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार हुआ है. जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर आरोपी की कार की तलाशी ली. आरोपी की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है और उस पर केस दर्ज कर लिया गया है.

हिमाचल प्रदेश के पुलिस ने एक 30 साल के फौजी जवान को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी फौजी जवान से करीब 23 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है.  जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार देर रात मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के समीप नाकाबंदी कर आरोपी को कार समेत पकड़ा.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मंडी जिले के धर्मपुर के गांव तरेहड़ के रहने वाले सतीश कुमार के रूप में हुई हैं. आरोपी फौज में कार्यरत है.  जोगिंद्रनगर उपमंडल में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक आरोपी की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी.

इसी बीच गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने उसे पधर के पास रोककर कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान करीब 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पधर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें