आवारा पशु को बचाते स्कूटी से गिरी युवती की मौत

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, दुर्घटना की जांच की शुरु चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोप...

आवारा पशु को बचाते स्कूटी से गिरी युवती की मौत

आवारा पशु को बचाते स्कूटी से गिरी युवती की मौत

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर हुआ एक्सीडेंट, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, दुर्घटना की जांच की शुरु
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान वैष्णवी पुत्री अनिल छाबड़ा वासी गांव तीसा तहसील चुराह के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।


जानकारी के अनुसार तीसा गांव की वैष्णवी स्कूटी पर सवार होकर घर से कालोनी मोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक रास्ते में आवारा पशु के आने से बचाव के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर निचले हिस्से गुजरने वाले खखड़ी संपर्क मार्ग पर जा गिरी। स्कूटी को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ करते हुए वैष्णवी को घायलावस्था में उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। अस्पताल पहुंचने पर मौजूद चिकित्सक ने वैष्णवी को मृत घोषित करार दे दिया।


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लिया
इसी बीच घटना की सूचना पाते ही तीसा पुलिस थाना से टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरंभिक जांच में घटना की वजह सडक़ पर आवारा पशु के आने से पेश आना मानी गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।