चंबा के विभिन्न कालेजों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को बीते रोज धर्मशाला में विधानसभा घेर...
लाठीचार्च करने पर भडक़े ABVP कार्यकर्ता
चंबा के विभिन्न कालेजों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को बीते रोज धर्मशाला में विधानसभा घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जिला के तमाम कालेजों में सरकार व पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। परिषद के जिला संयोजक ललित वर्मा ने कहा कि पिछले कल विधानसभा घेराव के दौरान सरकार का करूर चेहरा सामने आ गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिमाचल की सुख सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। इस घटना में परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए।
लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन को लेकर परिषद आगामी दिनों में सरकार के खिलाफ छेड़ेगी बड़ा आंदोलन
ललित वर्मा ने कहा कि अगर इस पुलिस बल को काननू व्यवस्था को सुधारने और नशा माफिया को रोकने में लगाया होता तो आज हमारे प्रदेश की यह हालत न होती। और परिषद को इस तरह के आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन को लेकर परिषद आगामी दिनों में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उधर, गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला के अन्य कालेजों में भी लाठीचार्ज की घटना के विरोध में प्रदर्शन करने के साथ ही सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बहरहाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को जिला भर में प्रदर्शन किए हैं।