नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी को पकड़कर मामले की जांच में जुटी  पुलिस थाना तीसा की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्य...

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी को पकड़कर मामले की जांच में जुटी 

पुलिस थाना तीसा की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार 27 अक्तूबर को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है।