मारपीट के बाद 60 किग्रा शेडू की लूट करने वाले तीनों आरोपी न्यायालय में किए पेश लिस ने गत दिनों दर्ज की थी शिकायत, आरोपियों को वाहन और माल सहित किया ग...
लूट, मारपीट के आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे
मारपीट के बाद 60 किग्रा शेडू की लूट करने वाले तीनों आरोपी न्यायालय में किए पेश
लिस ने गत दिनों दर्ज की थी शिकायत, आरोपियों को वाहन और माल सहित किया गिरफ्तार
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तीसा थाना क्षेत्र में 60 किलो शेडू (स्थानीय मशरूम) लूटने और मारपीट करने के मामले के तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
अदालत से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। गत दिनों पुलिस ने तीन आरोपियों को वाहन और माल सहित गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार पीड़ित मोहन लाल (36) गांव शलहाण डाकघर जुंगरा तहसील चुराह जिला चंबा ने तीसा पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 7 मार्च की रात को वह अपने चाचा के बेटे वीरभद्र सिंह के साथ चार बोरियों में करीब 60 किलो शेडू लेकर टैक्सी में जा रहे थे। पंगोला नाला के पास कुछ लोगों ने गाड़ी रुकवाकर उसके साथ मारपीट की और शेडू की बोरियां लेकर भाग गए। शेडू की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये थी। मामले की जांच के दौरान तीसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को वाहन और माल सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने चमन सिंह (46), राकेश कुमार (39) और मोहित सिंह (38) सभी निवासी तीसा तहसील चुराह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।