पुलिस रिमांड के दौरान युवक से अब पुलिस चिट्टा लाने और बेचने के संबंध में गहनता से करेगी पूछताछ सुल्तानपुर वार्ड में चिट्टे के साथ पकड़ी आरेाप...
चिट्टे के साथ पकड़ी आरोपी महिला और उसकी बेटी भेजी जेल, बेटा रिमांड पर
पुलिस रिमांड के दौरान युवक से अब पुलिस चिट्टा लाने और बेचने के संबंध में गहनता से करेगी पूछताछ
सुल्तानपुर वार्ड में चिट्टे के साथ पकड़ी आरेापी महिला और उसकी बेटी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वीरवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान युवक से अब पुलिस चिट्टा लाने और बेचने के संबंध में गहनता से पूछताछ करेगी। साथ ही उसके खाते में राशि कहां से ट्रांसफर हुई, इसका भी पता लगाएगी।