मणिमहेश यात्रा मार्ग की एडीएम ने पैदल परखी व्यवस्था

 मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को धरातल पर परखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार...

मणिमहेश यात्रा मार्ग की एडीएम ने पैदल परखी व्यवस्था

मणिमहेश यात्रा मार्ग की एडीएम ने पैदल परखी व्यवस्था

 मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को धरातल पर परखना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में रविवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने हड़सर से लेकर धन्छौ तक पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां मार्ग की हालत खराब मिली, वहां सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के भीतर खस्ताहाल हिस्सों को दुरुस्त करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने यात्रा मार्ग की स्थिति, चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्यों के साथ श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यात्रा से संबंधित सभी जरूरी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं और मार्ग की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो।

उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों और जरूरी स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। कहा कि देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील और जोखिम वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम विभाग से यात्रा क्षेत्र के लिए विशेष मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई गई है। इससे मौसम में संभावित बदलावों के अनुसार यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।