हिमाचल प्रदेश के अर्की के बाद जिला सिरमौर के नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में मकान के...
अर्की के बाद सिरमौर तलांगना में भीषण अग्निकांड, छह लोग जिंदा जले, एक को सुरक्षित बचाया
हिमाचल प्रदेश के अर्की के बाद जिला सिरमौर के नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में मकान के अंदर सो रहे तीन बच्चों सहित छह लोग जिंदा जल गए हैं। एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया गया है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम माैके के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलिंडर फटने से मकान में आग भड़क गई।
माघी त्योहार मनाने आईं दो बेटियां, एक दामाद व तीन बच्चे जिंदा जले
एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। पुलिस के अनुसार अग्निकांड में विजय सिंह, भीम सिंह व मीन सिंह के घर जलकर राख हो गए। इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी जलकर राख हो गया। इस दर्दनाक हादसे में माघी त्योहार मनाने मायके आईं इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद की जिंदा जलकर माैत हो गई। जबकि दूसरा दामाद घायल है।