‘चलो चंबा’ से जुड़ेगा कृषि और ग्रामीण पर्यटन

जिला चंबा के पर्यटन को नई गति देने वाले ‘चलो चंबा’ अभियान के तहत अब कृषि और ग्रामीण पर्यटन को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों को च...

‘चलो चंबा’ से जुड़ेगा कृषि और ग्रामीण पर्यटन

‘चलो चंबा’ से जुड़ेगा कृषि और ग्रामीण पर्यटन

जिला चंबा के पर्यटन को नई गति देने वाले ‘चलो चंबा’ अभियान के तहत अब कृषि और ग्रामीण पर्यटन को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों को चंबा की समृद्ध जैव विविधता, जैविक खेती और पारंपरिक कृषि से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय किसानों और होम स्टे संचालकों की आजीविका भी सुदृढ़ होगी। ऐतिहासिक भूरी सिंह संग्रहालय चंबा में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में 150 से अधिक किसानों और होम स्टे संचालकों की मौजूदगी में इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और पारंपरिक बीजों के संरक्षण पर भी मंथन किया गया। ‘नॉट ऑन मैप’ के विशेषज्ञ एवं पर्यटन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण भाटिया, पहाड़ टूरिस्ट के अनूप कुमार और एमथ्रीएम फाउंडेशन के आशीष ने प्रतिभागियों को बीज संरक्षण को पर्यटन से जोडऩे के व्यावहारिक तरीके बताए। विशेषज्ञों ने कहा कि ‘चलो चंबा’ के तहत पर्यटकों को जैविक उत्पादों और स्थानीय बीजों से जोडक़र किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें