पुराना बस अड्डा के पास दस मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

पुराने बस अड्डे से लेकर इरावती तक वाहनों का जाम लगना आम बात होता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर दोपहर के समय करीब दस मिनट तक वाहनों का जाम लग गया। वाहनो...

पुराना बस अड्डा के पास दस मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

पुराना बस अड्डा के पास दस मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

पुराने बस अड्डे से लेकर इरावती तक वाहनों का जाम लगना आम बात होता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर दोपहर के समय करीब दस मिनट तक वाहनों का जाम लग गया।

वाहनों के इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। छोटे बड़े वाहनों की कतार से राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में पुराने बास अड्डे से लेकर इरावती तक वाहनों के हाॅर्न और भीषण गर्मी के बीच भी लोग काफी परेशान दिखे। हैरानी की बात है कि रोज की तरह शुक्रवार को भी जाम से दो चार होना पड़ा। लोगो में राजीव कुमार, योगराज, प्रकाश चंद और अनिल कुमार ने बताया कि हर बार जाम लगने से एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। इससे मरीज के तीमारदार भी काफी परेशान होते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बेतरतीब वाहनों के खड़ा होने से ही यह जाम की स्थिति बन रही है। लोग अपने वाहनों को दुकानों के सामने ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं। इससे रोजाना जाम लगने की नौबत पेश आ रही है। लोगों ने सपड़ी स्थित पुलिस गुमटी, शिव मंदिर और इरावती चौक पर पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग उठाई है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें