हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, छोटी काशी मंडी में डोली धरती, जान माल का नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश में भूकंप आय़ा है. प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को धरती हिली है. करीब एक बजे के आसपास भूकंप आय़ा और लोगों ने झटके महसूस किए. हालांकि, कि...

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, छोटी काशी मंडी में डोली धरती, जान माल का नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, छोटी काशी मंडी में डोली धरती, जान माल का नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश में भूकंप आय़ा है. प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को धरती हिली है. करीब एक बजे के आसपास भूकंप आय़ा और लोगों ने झटके महसूस किए. हालांकि, किसी भी तरह से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप की तीव्रता करीब 3.6 रिक्टर स्कैल पर मापी गई है.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने हिमाचल प्रदेश में भूकंप आने की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजकर 57 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए.
मंडी में जमीन से पांच किमी नीचे इसका केंद्र था.
गौरतलब है कि इससे पहले, 15 दिसंबर को मंडी जिले में ही भूकंप आया था. तब तीव्रता करीब 3.1 एक रिक्टर स्कैल मापी गई थी. उससे पहले, कांगड़ा में धरती डोली थी और यहां पर पैमाना 3.9  मापा गया था.
इससे पहले, 15 दिसंबर को मंडी जिले में ही भूकंप आया था.
अहम बात है कि भूकंप के संभावित खतरे में मंडी और शिमला को जोन 5 में शामिल किया गया है.ऐसे में यदि इन इलाकों में भूकंप का बड़ा झटका लगा तो बेहद अधिक जान माल का नुकसान होगा. हाल ही में एक मैप जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि हिमालयी क्षेत्र में प्लेटों का टकराव हो रहा है और वहां दबाव बढ़ रहा है. हिमालय के मुख्य हिस्से में 200 साल से भूकंप नहीं आया, लेकिन अब आशंका है कि अगर यहां एक बार भूकंप आया तो तीव्रता काफी अधिक होगी और इसमें हिमाचलयी राज्य चपेट में आ सकते हैं.

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें