पहाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग

चंबा। हरदासपुरा के साथ लगती पहाड़ी पर किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। देखते ही देखते सूखी घास की पत्तियों में आग फैलती गई और चामुंडा माता मंदिर के समीप...

पहाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग

पहाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग

चंबा। हरदासपुरा के साथ लगती पहाड़ी पर किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। देखते ही देखते सूखी घास की पत्तियों में आग फैलती गई और चामुंडा माता मंदिर के समीप लगती पहाड़ी तक जा पहुंची। गनीमत यह रही कि जंगल में लगी आग को देख समय रहते लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। कर्मचारी लोगों की मदद से आग बुझाने में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।