डिजिटल सेवाओं से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

बाल विकास परियोजना पांगी के अंतर्गत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बाल विकास परिय...

डिजिटल सेवाओं से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

डिजिटल सेवाओं से जुड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

बाल विकास परियोजना पांगी के अंतर्गत आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान खंड समन्वयक संजय कुमार (पोषण अभियान, मैहला) ने प्रतिभागियों को पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मिशन जीवन उपहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पोषण ट्रैकर के संचालन में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा कुमारी, बबीता कुमारी और शंकुतला देवी ने कहा कि पांगी घाटी की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इस तरह के प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं को विभाग की नई योजनाओं, डिजिटल एप्लीकेशन और दिशा-निर्देशों की जानकारी मिलती है, जिससे वे लाभार्थियों तक सही और अद्यतन जानकारी पहुंचा सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्पिता कुमारी (खंड समन्वयक, पोषण अभियान पांगी), अतुल कुमार, वृत्त पर्यवेक्षक विमला कुमारी और महेंद्र सिंह चौहान ने भी सहयोग दिया।