वैली में जंगल की बेकाबू आग में जिंदा जले जीव-जंतु

वनमंडल डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत वैली व आस-पास के क्षेत्रों में गत रात शरारती तत्वों द्धारा जंगल को आग लगाने से वन संपदा को नुकसान के साथ कई जंगली जा...

वैली में जंगल की बेकाबू आग में जिंदा जले जीव-जंतु

वैली में जंगल की बेकाबू आग में जिंदा जले जीव-जंतु

वनमंडल डलहौजी के तहत ग्राम पंचायत वैली व आस-पास के क्षेत्रों में गत रात शरारती तत्वों द्धारा जंगल को आग लगाने से वन संपदा को नुकसान के साथ कई जंगली जानवरों को अपनी जान से हाथ धोना पडा है। गुरूवार को आग के काबू में आने के बाद जंगल के विभिन्न हिस्सों में आग में जिंदा जले जानवर दिखे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से जिला में शरारती तत्वों द्धारा जंगलों को आग लगाने की घटनाओं में अप्रत्याशित बढौतरी दर्ज की गई है।

इससे जहां वनसंपदा व जंगली जीव जंतुओं को नुकसान के साथ ही वातावरण में धुंआ भरने से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जंगल की आग के धुएं से गर्मी की तपिश भी बढ गई है। जानकारी के अनुसार गत शाम भी वैली पंचायत व आस-पास के क्षेत्र में जंगल आग से दहक उठे। तेज हवाओं के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि वन संपदा के जंगली जीव जंतु भी इसकी चपेट में आकर जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने जंगल को आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाकर कडी कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई है।

वनमंडलाधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने लोगों से आहवान किया है कि जंगलों को आग लगाने वाले शरारती तत्वों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत विभाग को दें। उन्होंने बताया कि वन विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए लगातार लोगों को जागरूक भी कर रहा है।