लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

जनजातीय उपमंडल में लगातार बारिश के चलते जन सुरक्षा को लेकर उपमंडलीय प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपमंडल दंडाधिकारी अमनदीप सिंह की ओर से जारी...

लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील

जनजातीय उपमंडल में लगातार बारिश के चलते जन सुरक्षा को लेकर उपमंडलीय प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपमंडल दंडाधिकारी अमनदीप सिंह की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने और संभावना के चलते वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आम जनमानस से सुरक्षा को लेकर अनावश्यक यात्राएं न करने को कहा गया है। साथ में अत्यंत आवश्यक होने पर ही पूर्ण सावधानी के साथ आवागमन करने और यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस और बीआरओ की ओर से जारी निर्देशों एवं परामर्श का पालन करने के लिए कहा गया है। आपात स्थिति की सूचना तुरंत निकटतम प्रशासनिक अथवा पुलिस इकाई को देने का भी परामर्श दिया गया है।