गर्मियां आते ही भेड़पालकों ने किया पहाड़ों का रुख

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही भेड़पालकों ने पशुधन के साथ मैदानी इलाकों से ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों का पलायन शुरू कर दिया है। पंजाब से कई भेड़पालक पश...

गर्मियां आते ही भेड़पालकों ने किया पहाड़ों का रुख

गर्मियां आते ही भेड़पालकों ने किया पहाड़ों का रुख

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही भेड़पालकों ने पशुधन के साथ मैदानी इलाकों से ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों का पलायन शुरू कर दिया है।

पंजाब से कई भेड़पालक पशुधन के साथ भरमौर और चुराह की धारों का रुख कर रहे हैं। सर्दी की दस्तक होने पर भेड़पालक ऊपरी धारों से उतरकर मैदानी इलाकों का रुख करते हैं। पहाड़ों पर सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में वहां पशुओं के लिए रहना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि वे सर्दी के दौरान मैदानी इलाकों में पलायन करते हैं। गर्मी शुरू होते ही पहाड़ों पर लौटने लगते हैं। गर्मी के मौसम में पहाड़ों पर हरियाली रहती है पशुओं के चारे की भी कमी नहीं होती। मैदानी इलाकों में इतनी अधिक गर्मी होती है जिसे मवेशियों के लिए भी सहन करना कठिन होता है। यही वजह है कि हर साल ऋतु के साथ भेड़पालक पशु धन के साथ पलायन करते हैं। पंजाब में सर्दी का मौसम काटने गए भेड़ पालक अब पहाड़ों की तरफ लौटने शुरू हो गए हैं। 

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें