आषाढ़ नाग मेला: गायक अनुज शर्मा और केएस प्रेमी ने नचाए दर्शक

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला बनीखेत की सांस्कृतिक संध्या में चंबा के प्रसिद्ध लोक गायक केएस प्रेमी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरं...

आषाढ़ नाग मेला: गायक अनुज शर्मा और केएस प्रेमी ने नचाए दर्शक

आषाढ़ नाग मेला: गायक अनुज शर्मा और केएस प्रेमी ने नचाए दर्शक

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला बनीखेत की सांस्कृतिक संध्या में चंबा के प्रसिद्ध लोक गायक केएस प्रेमी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने लोकप्रिय पहाड़ी और चंबियाली लोकगीतों की प्रस्तुति देकर मेले में समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज और लोक संस्कृति से जुड़े गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। केएस प्रेमी की प्रस्तुति सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम में डलहौजी पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन जीएस ढिल्लों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण इंडियन आइडल फेम गायक अनुज शर्मा रहे।