हिमाचल में आज से फिर मौसम खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में होगी बारिश

आगामी 72 घंटे तक प्रदेश में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना विभाग ने दी चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश में दोबारा बर्फबारी की चेत...

हिमाचल में आज से फिर मौसम खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में होगी बारिश

हिमाचल में आज से फिर मौसम खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में होगी बारिश

आगामी 72 घंटे तक प्रदेश में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश में दोबारा बर्फबारी की चेतावनी दी है। शनिवार से एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना है। विभाग के अनुसार शनिवार शाम से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसका असर प्रदेश पर पडऩे की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे तक प्रदेश में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल, बीते 48 घंटे में चंबा, लाहुल-स्पीति, कुल्लू, शिमला में कई स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिला में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी आगामी 72 घंटे के लिए अब सतर्क रहना होगा। उन्होंने यात्रियों को बारिश या बर्फबारी के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी है।

बर्फबारी से चमकेगा पर्यटन कारोबार

बर्फबारी ने प्रदेश में आर्थिकी के दरवाजे एक बार फिर खोल दिए है। बीते 48 घंटे में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भारी आमद शुरू हो गई है। शुक्रवार को पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख किया। इस बीच प्रदेश में 48 घंटे लगातार चले बर्फबारी के दौर के बाद शुक्रवार को सूरज के दर्शन हुए है। जगह-जगह खिली धूप के बीच पर्यटकों और आम लोगों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया।