बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना जारी

चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना...

बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना जारी

बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना जारी

चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। धरने में 150 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया और आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। धरने के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र, यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्म चंद एवं उपाध्यक्ष लोक राम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है और इसे हर हाल में जीता जाएगा। यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि एनएचपीसी की मनमानी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब अन्य परियोजनाओं में भी आवाज बुलंद हो रही है। मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रबंधन बातचीत के लिए तैयार हुआ है। यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है बल्कि सभी मजदूरों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के स्थान पर 58 वर्ष में सेवा समाप्त करना मजदूरों के साथ अन्याय है और इससे उनके हितों को सीधा नुकसान पहुंचता है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक दुनी चंद की नौकरी बहाल नहीं की जाती, तब तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।