बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना नौवें दिन भी जारी

बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन नौवें द...

बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना नौवें दिन भी जारी

बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना नौवें दिन भी जारी

बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन नौवें दिन बुधवार को भी जारी रहा।
इस धरने में 150 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया और आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। धरने में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है और इसे हर हाल में जीता जाएगा। यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर ने कहा कि एनएचपीसी की मनमानी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अब अन्य परियोजनाओं में भी आवाज बुलंद हो रही है। मजदूर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रबंधन बातचीत के लिए तैयार हुआ है। लेकिन यदि यूनियन की मांगों को नहीं माना गया तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। जो आगे चलकर चक्का जाम तथा हड़ताल का रूप ले सकता है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि दुनी चंद की नौकरी की बहाली उनकी प्राथमिक मांग है और जब तक बहाली नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।