ग्रामीणों ने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की चुराह उपमंडल में मवेशियों को चराने जा रही 11 साल की आयशा की भालू के हमले में मौत ह...
मवेशी चराने जा रही 11 साल की मासूम बच्ची पर भालू का हमला, मौत
ग्रामीणों ने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की
चुराह उपमंडल में मवेशियों को चराने जा रही 11 साल की आयशा की भालू के हमले में मौत हो गई। जुवाली गांव की आयशा सहेलियों के साथ गांव के रास्ते से भेड़-बकरियां लेकर जंगल जा रही थीं, उसी वक्त भालू ने हमला किया। सहेलियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू को वहां से भगाया, लेकिन तब तक आयशा दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। आयल पंचायत के प्रधान शुक्रदीन ने बताया कि हर रोज मवेशियों को चराने और लकड़ी लाने के लिए लोग जंगल जाते हैं, ऐसे में भालू किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है।