जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

कोटला (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र कोटला की बीट सोलधा में जंगल में लकड़ियां लेने गए सेठी पुत्र माधो राम पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। चमन पुत्र करनैल सिं...

जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला

कोटला (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र कोटला की बीट सोलधा में जंगल में लकड़ियां लेने गए सेठी पुत्र माधो राम पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। चमन पुत्र करनैल सिंह ने उन्हें भालू के हमले से बचाया। भालू के हमले में सेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से तुरंत उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया है। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों के आसपास पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हैं जिससे लोगों में भय बना हुआ है। खासकर शाम के समय लोग जंगल की ओर जाने से परहेज कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वन परिक्षेत्र कोटला के रेंज अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग ने रेंज स्तर पर विशेष टीम का गठन किया है जो लगातार प्रभावित क्षेत्र में निगरानी और गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शाम और रात के समय जंगल की ओर न जाएं और किसी भी प्रकार की जंगली जानवरों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन और वन विभाग को सूचित करें।