भंजराड़ू बस स्टैंड में लगेंगे बेंच, बसों के इंतजार में नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

सरकार ने छह करोड़ रुपये के बस अड्डे के उद्घाटन के दौरान की यात्री सुविधा की अनदेखी विधानसभा क्षेत्र की 52 पंचायतों के लोगों को अब भंजराडू स्थि...

भंजराड़ू बस स्टैंड में लगेंगे बेंच, बसों के इंतजार में नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

भंजराड़ू बस स्टैंड में लगेंगे बेंच, बसों के इंतजार में नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

सरकार ने छह करोड़ रुपये के बस अड्डे के उद्घाटन के दौरान की यात्री सुविधा की अनदेखी

विधानसभा क्षेत्र की 52 पंचायतों के लोगों को अब भंजराडू स्थित नए बस अड्डे पर खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना होगा। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से बस अड्डा परिसर में बेंच की व्यवस्था कर दी है। इससे पहले बस अड्डे में यात्रियों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। बसों का इंतजार यात्रियों को खड़े रहकर ही करना पड़ता था। बस अड्डे का निर्माण छह करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया है। अब प्रशासन ने बस अड्डा परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था कर दी है। स्थानीय निवासी सुभानदीन, सोभिया राम, प्यार सिंह, योग राज, कमलेश, सुरेश कुमार, हंसराज, विनोद कुमार और देवराज ने बताया कि सरकार ने जब बस अड्डे का उद्घाटन किया था तो उस दौरान यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए था। अब प्रशासन ने इस बारे में उचित पहल की है और लोगों की सुविधा का ख्याल रखा है। एसडीएम तीसा राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के बैठने के लिए बस स्टैंड में बेंच स्थापित कर दिए है। इससे लोगों को अब किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आएगी।