डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली बाइक रैली

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को मुख्यालय में सदभावना बाइक रैली का आयोजन किया गया। अंबेडकर भवन सुल्तानपुर से आरंभ ह...

डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली बाइक रैली

डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली बाइक रैली

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को मुख्यालय में सदभावना बाइक रैली का आयोजन किया गया। अंबेडकर भवन सुल्तानपुर से आरंभ हुई रैली मुख्य बाजार की परिक्रमा के उपरांत धडोग मोहल्ला में जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान चंबा शहर जय भीम के नारों से गुंजायमान हुआ। अंबेडकर मिशन सोसायटी चंबा की ओर से अविनाश पाल ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए जितना कार्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने किया है उतना कार्य आज तक किसी ने नहीं किया।

उन्होंने दलितों, शोषितों, महिलाओं, मजदूरों व समाज के सभी वर्गों को उनके वंचित अधिकार दिलवाए। समाज में समानता, समरसता व बराबरी का अधिकार दिलवाने में बाबा साहिब का योगदान अतुल्य एवं अनुकरणीय है। डा. भीमराव ने बाल्यावस्था से ही छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष किया और हमेशा ही दलित वर्ग के उत्थान के लिए व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए भी संघर्ष किया। आज हमें संविधान निर्माता के पद चिंहों पर चलकर व उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य करने की नितांत आवश्यकता है। इस मौके पर अंबेडकर मिशन सोसायटी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें