भंजराड़ू में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

कांग्रेस सरकार की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ बोला हल्ला, जमकर की नारेबाजीडॉ. हंसराज बोले- सरकार जल्द करे भवनों का उद्घाटन, अन्यथा भाजपा खुद करेगी...

भंजराड़ू में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

भंजराड़ू में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

कांग्रेस सरकार की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ बोला हल्ला, जमकर की नारेबाजीडॉ. हंसराज बोले- सरकार जल्द करे भवनों का उद्घाटन, अन्यथा भाजपा खुद करेगी

चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। यह रैली बस स्टैंड भंजराड़ू से शुरू होकर पूरे बाजार में गुजरी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। रैली की अध्यक्षता चुराह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कुनीतियों के कारण जनता को गुमराह कर रही है। विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को जानबूझकर रोका जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले बीपीएल के नाम पर लोगों को भ्रमित किया, अब पंचायत चुनावों को लेकर भटकाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तक वे न तो क्षेत्र के लिए कोई मंत्री या मुख्यमंत्री ला पाए और न ही कोई ठोस विकास कार्य करवा सके। आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में कई विभागीय भवन तैयार होने के बावजूद दो-दो वर्षों से उनका लोकार्पण नहीं हो पाया है। इससे जनता को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन भवनों का लोकार्पण नहीं करती है तो भाजपा स्वयं इन्हें जनता और संबंधित विभागों को समर्पित करेगी। इस अवसर पर भंजराड़ू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, कोठी मंडल अध्यक्ष तिलक राज, बेरा मंडल अध्यक्ष परस राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह वर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें