भाजपा विधायक हंसराज महिला थाना में हाजिर, पुलिस ने किए सवाल

युवती के आरोपों के आधार पर पुलिस ने चंडीगढ़ के फ्लैट में भी दी दबिश युवती के आरोपों के बाद दर्ज हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में वीरवार को चुराह के...

भाजपा विधायक हंसराज महिला थाना में हाजिर, पुलिस ने किए सवाल

भाजपा विधायक हंसराज महिला थाना में हाजिर, पुलिस ने किए सवाल

युवती के आरोपों के आधार पर पुलिस ने चंडीगढ़ के फ्लैट में भी दी दबिश

युवती के आरोपों के बाद दर्ज हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में वीरवार को चुराह के विधायक हंसराज महिला थाना चंबा पहुंचे। पुलिस की टीम ने विधायक से कई सवाल किए। इतना ही नहीं, विधायक के पुलिस निगरानी में मेडिकल भी करवाने की बात सामने आई है। इसके अलावा युवती ने विधायक पर कुछ माह पूर्व उसे चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। सूत्र के मुताबिक पुलिस टीम ने युवती के आरोपों के आधार पर चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में भी दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्य और सबूत भी मौके से एकत्रित किए। 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी के अनुसार पुलिस टीम पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच में जुटी

उल्लेखनीय है कि एक साल पहले चुराह के विधायक पर अश्लील चैट करने, उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाने वाली युवती ने न्यायालय में अपने बयानों से पलट गई थी। इसके बाद हाल ही में युवती ने सोशल मीडिया पर आकर एक बार फिर से विधायक पर संगीन आरोप जड़े। इसके बाद महिला आयोग, पुलिस ने जांच शुरू की। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच में जुटी हुई है।