कोर्ट परिसर से निकल रहे विधायक को दिखाए काले झंडे, जमकर नारेबाजी, इस्तीफा भी मांगा

  चुराह के विधायक और एक युवती के मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने खोचा मोर्चा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन को और तेज करने की चेतावन...

कोर्ट परिसर से निकल रहे विधायक को दिखाए काले झंडे, जमकर नारेबाजी, इस्तीफा भी मांगा

कोर्ट परिसर से निकल रहे विधायक को दिखाए काले झंडे, जमकर नारेबाजी, इस्तीफा भी मांगा

 

चुराह के विधायक और एक युवती के मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने खोचा मोर्चा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक और एक युवती से जुड़े मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके महिला कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को कोर्ट परिसर से बाहर निकलने पर विधायक को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। विधायक से इस्तीफा देने की मांग की गई। यह मामला पिछले कई महीनों से चर्चा में बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता रजनी शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी ओर भाजपा के नेताओं पर ही महिलाओं के खिलाफ गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक पर लगे आरोप गंभीर हैं और नैतिक आधार पर उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मामले में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें