हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया के ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने सुलझा लिया है. लेडी डॉक्टर से अवैध संबंधो...
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के JE का ब्लाइंड मर्डर सुलझा, लेडी डॉक्टर से अवैध संबंध बने वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया के ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने सुलझा लिया है. लेडी डॉक्टर से अवैध संबंधों के शक के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया. अब लेडी डॉक्टर, उसके पति, ससुर और देवर गिरफ्तार कर लिया गया है. चार दिन में पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया है.
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू सब डिवीजन में जल शक्ति विभाग के जई के ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठ गया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अब पुलिस ने गिरफ्तारी का खुलासा नहीं किया है और गुरुवार को पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है. साथ ही आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. अब पता चला है कि लेडी डाक्टर के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते कुल्लू के गांधीनगर स्थित दफ्तर के जेई लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या की गई थी