एचपीयू में ABVP-SFI में खूनी झड़प, सात छात्र घायल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

विद्यार्थी परिषद की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, नए छात्रों के स्वागत के दौरान वारदात एचपीयू परिसर में गुरुवार को एबीवीपी और एसएफ...

एचपीयू में ABVP-SFI में खूनी झड़प, सात छात्र घायल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

एचपीयू में ABVP-SFI में खूनी झड़प, सात छात्र घायल, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

विद्यार्थी परिषद की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, नए छात्रों के स्वागत के दौरान वारदात

एचपीयू परिसर में गुरुवार को एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक छात्रा सहित सात छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने एबीवीपी की शिकायत पर पुलिस थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एबीवीपी के कार्यकर्ता रोज की तरह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नए छात्रों के स्वागत के लिए खड़े थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी दौरान अचानक 20 से 25 एसएफआई कार्यकर्ता वहां पहुंचे और कथित तौर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से झगड़ा करने लगे। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लात-घूंसों और मुक्कों से हमला किया, जिससे उनके कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एबीवीपी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके एक कार्यकर्ता पर किसी नुकीले हथियार से वार भी किया गया और उसे भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस थाना बालूगंज में किया केस दर्ज

मारपीट की वारदात में अक्षय ठाकुर, विकास शर्मा, अंकित चंदेल, नताशा खोजान, कोमल राव, खुशी शर्मा और अक्षय कुमार को चोटें आई हैं। एबीवीपी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, डीएसपी शक्ति सिंह का कहना है कि पुलिस ने एबीवीपी कार्यकत्र्ताओं की शिकायत पर पुलिस थाना बालूगंज में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दूसरे पक्ष यानी एसएफआई की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है, ताकि झड़प के कारणों का पता लगाया जा सके।