25 अगस्त को मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण परिजनों का बच्चों से कोई संपर्क नहीं हो पाया चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल रखालू के समीप खाई में गिरी गाड़ी स...
खाई में मिले दो युवकों के शव, मोबाइल नेटवर्क न होने से नहीं मिल पाया था सुराग
25 अगस्त को मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण परिजनों का बच्चों से कोई संपर्क नहीं हो पाया
चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल रखालू के समीप खाई में गिरी गाड़ी से दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। शुक्रवार को हादसे का सुराग मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। शव लंबे समय से खाई में पड़े रहने के कारण गले-सड़े अवस्था में मिले। मृतकों की पहचान सुनील कुमार पुत्र छांगू राम, गांव जखला, डाकघर चांजू और सुरेश कुमार पुत्र यशपाल, गांव बढ़ेतरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुनील कुमार 25 अगस्त को चंबा गया था, जहां उसकी तीन बेटियां पढ़ती हैं और उसका क्वार्टर भी है। उसके साथ सुरेश कुमार भी गया था। लेकिन दोनों से मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण कोई संपर्क नहीं हो पाया।
शुक्रवार सुबह सुरंगाणी पुल के समीप दोनों के शव मिले
जब एक सितंबर को नेटवर्क बहाल हुआ तो परिजनों ने तलाश शुरू की और 4 सितंबर को सुल्तानपुर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुक्रवार सुबह सुरंगाणी पुल के समीप गाड़ी के कलपुर्जे मिले और कुछ ही दूरी पर खाई में दोनों शव भी बरामद हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भारी बारिश के चलते गाड़ी फिसलकर चट्टान से टकराई और खाई में जा गिरी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।