रावी नदी में गिरी बोलेरो

ज्यूरा माता मंदिर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक की मौत होली-खड़ामुख मार्ग पर बीती रात ज्यूरा माता मंदिर के पास बोलेरो वाहन के करीब दो सौ मीटर गहरी...

रावी नदी में गिरी बोलेरो

रावी नदी में गिरी बोलेरो

ज्यूरा माता मंदिर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक की मौत

होली-खड़ामुख मार्ग पर बीती रात ज्यूरा माता मंदिर के पास बोलेरो वाहन के करीब दो सौ मीटर गहरी ढांक से लुढककर रावी नदी में जा गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार वासी कुलेठ पोस्ट आफिस किलोड के तौर पर की गई है। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था। पुलिस ने शनिवार को शव का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम निजी प्रोजेक्ट में किराए पर लगी बोलेरो गरोला में शिफ्ट छोडकर ज्यूरा की ओर आ रही थी। इस दौरान ज्यूरा माता मंदिर के पास बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर ढांक से लुढककर नीचे रावी नदी में जा गिरी। उधर, पुलिस थाना द्बभारी भरमौर बाबू राम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे के आसपास दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला।