21 जून से बनीखेत के पधर मैदान में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का होगा भव्य आयोजन बनीखेत के पधर मैदान में मनाए जाने वाले आषाढ़ नाग मेले की तैयारि...
बनीखेत के पधर मैदान में आषाढ़ नाग मेले में बाॅलीवुड गायक मचाएंगे धमाल
21 जून से बनीखेत के पधर मैदान में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का होगा भव्य आयोजन
बनीखेत के पधर मैदान में मनाए जाने वाले आषाढ़ नाग मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला मैदान में जहां विशाल डोम बनाया जा रहा है, वहीं मेले के दौरान होने वाली सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों के लिए स्टेज भी तैयार की जा रही है। छोटी दुकानों के लिए आवंटित स्थलों पर दुकानें बननी शुरू हो गई हैं। 21 जून से बनीखेत के पधर मैदान में जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला मनाया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक संध्या में बाॅलीवुड, हिमाचली और पार्श्व गायक अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोपहर के समय दंगल मेला होगा। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत आसपास के जिलों के पहलवान दमखम दिखाएंगे। नाग मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि 21 से 24 जून तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से आरंभ कर दी गई हैँ।