बनीखेत (चम्बा )में स्थित Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) का पुराना भवन अब खस्ताहाल हो चुका है और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है।...
बनीखेत (चम्बा ) में बीएसएनएल का जर्जर भवन बना खतरा, मालिक ने जताई चिंता
बनीखेत (चम्बा )में स्थित Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) का पुराना भवन अब खस्ताहाल हो चुका है और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार भवन में कई जगह दरारें आ चुकी हैं और इसकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
भवन के मालिक सोनू कुमार का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग के अधिकारियों को भवन की जर्जर हालत के बारे में अवगत कराया है। उनका आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नई इमारत लगभग 6 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन कार्यालय को अब तक वहां शिफ्ट नहीं किया गया।
सोनू कुमार ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है और जानमाल का नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्यालय को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।