जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा में हास्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उददेश्य से बारह जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएग...
चंबा में कैंपस इंटरव्यू 12 जून को,100 पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा में हास्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उददेश्य से बारह जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया बार्बीक्यू नेशन हास्पिटेलिटी लिमिटेड द्धारा लगभग 100 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून को सवेरे जिला रोजगार कार्यालय बालू में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं अथवा डिप्लोमा निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 19,600 प्रतिमाह त्त्सीटीसी वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्धारा निशुल्क भोजन एवं आवास, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को आन जाब ट्रेनिंग के साथ-साथ मान्यता प्राप्त मेधावी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा अथवा डिग्री द्बाप्त करने का अवसर भी मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70090-60387 पर संपर्क किया जा सकता है।