ग्वालू में पशुशाला ढही, गाय की मौत, सेरी में घर को खतरा, फसल तबाह

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवज़ा की उठाई मांग  मूसलाधार बारिश ने सलूणी उपमंडल में भारी तबाही मचाई है। ग्राम पंचायत ग्वा...

ग्वालू में पशुशाला ढही, गाय की मौत, सेरी में घर को खतरा, फसल तबाह

ग्वालू में पशुशाला ढही, गाय की मौत, सेरी में घर को खतरा, फसल तबाह

प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवज़ा की उठाई मांग 

मूसलाधार बारिश ने सलूणी उपमंडल में भारी तबाही मचाई है। ग्राम पंचायत ग्वालू के गांव गलू में मीमो पत्नी चैनो की लकड़ी और मिट्टी की छत से बनी पशुशाला ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि अन्य पशुओं को चोटें आईं। परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्राम पंचायत ग्वालू की प्रधान ने बताया कि वह मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी संबंधित पटवारी को सौंप दी गई है। उधर ग्राम पंचायत सेरी के टिकरी गांव में रविवार देर रात भूस्खलन से बड़ा खतरा पैदा हो गया। यहां बशीर मुहम्मद पुत्र मोलू और मौसम दीन पुत्र मोलू के घरों के पीछे लगभग 40 मीटर लंबा डंगा गिर गया। इसके चलते दोनों घर सीधे भूस्खलन की जद में आ गए और आवागमन का रास्ता पूरी तरह कट गया। भूस्खलन से टिकरी गांव की कृषि योग्य भूमि बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में लगी फसलें मलबे की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान ज्योति ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भेज दी है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवज़ा देने की मांग उठाई है।