चंबा पंचायत चुनाव… पहले चरण के मतदान का बजा बिगुल, 118 पंचायतों में वोटिंग कल

जिला चंबा में ग्रामीण संसद के चुनावों के पहले चरण में मंगलवार 26 मई को 118 पंचायतों में होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान साम...

चंबा पंचायत चुनाव… पहले चरण के मतदान का बजा बिगुल, 118 पंचायतों में वोटिंग कल

चंबा पंचायत चुनाव… पहले चरण के मतदान का बजा बिगुल, 118 पंचायतों में वोटिंग कल

जिला चंबा में ग्रामीण संसद के चुनावों के पहले चरण में मंगलवार 26 मई को 118 पंचायतों में होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों को रवाना कर दिया गया है। मतदान प्रक्रिया के पहले चरण में विकासखंड भरमौर की 16, मैहला की 17, चंबा की 16, भटियात की 24, सलूणी की 16 तथा तीसा विकास खंड की 19 सहित पांगी विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेप्सवाल ने दी।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि 118 ग्राम पंचायतों के तहत 676 वार्ड, 18 जिला परिषद वार्ड तथा 46 पंचायत समिति वार्ड के लिए भी मतदान होगा। डीसी ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। उपायुक्त ने मतदाताओं से बिना किसी भेदभाव एवं प्रलोभन के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। साथ में उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ-चढक़र भागेदारी सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया है।
विकास खंड चंबा
ग्राम पंचायत रजींडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई तथा राजनगर
विकास खंड भरमौर
ग्राम पंचायत कुगती, हड़सर, तुंदाह, पुल्लन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी तथा होली
विकास खंड तीसा
सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ तथा भंजराडू
विकास खंड मैहला
अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुद्गू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाडा व किलोड
विकास खंड पांगी
सुराल, करयास, किलाड़-1, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर एवं रेई
विकास खंड सलूणी
खडज़ौता, भडेला, लनोट, खरल, ठाकरी-मटटी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सिमनी, भसुआ, किहार, किलोड़, हडला व नडडल
विकास खंड भटियात
गोला, काथला, धुलारा, हटली, खरगट, सुरपड़ा, टुंडी, जोलना, मनहुता, परसियारा, कुडनू, मलूंडा, गाहरए काहरी, बलेरा, तारागढ़, सुदली, जियुंता, चूहन, मेल, शेरपूर, रुलियाणी, औसल तथा पधरोटू