मणिमहेश ट्रस्ट इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रख रहा है। इसके लिए पूरी व्यवस्था यात्रा से पहले सुनिश्चित की जा रही है। चौ...
मणिमहेश यात्रा से पहले चकाचक होगा चौरासी परिसर
मणिमहेश ट्रस्ट इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रख रहा है। इसके लिए पूरी व्यवस्था यात्रा से पहले सुनिश्चित की जा रही है। चौरासी परिसर में जो टाइलें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, उन्हें बदलकर नई डाली जा रही हैं। यहां श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। चौरासी सिद्धों के दर्शन करने के बाद ही श्रद्धालु आगे की यात्रा पर निकलते हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जो भी खामियां पिछले साल देखने को मिली थीं, उनमें सुधार किया जाएगा।