चुराह के पहलवान सुमित ने जीता कांस्य पदक

चुराह (चंबा)। क्षेत्र के युवा पहलवान सुमित ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगित...

चुराह के पहलवान सुमित ने जीता कांस्य पदक

चुराह के पहलवान सुमित ने जीता कांस्य पदक

चुराह (चंबा)। क्षेत्र के युवा पहलवान सुमित ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। सुमित ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने सुमित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।